शिशोदा तेरापंथी सभा और युवक परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, देखें पूरी सूची

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा और तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा की नवीन कार्यकारिणी घोषित। राजेश बी. धाकड़ और मनोजकुमार धाकड़ के नेतृत्व में बनी नई टीम, जानें किन सदस्यों को मिली कौन सी जिम्मेदारी और समाज में इसे लेकर क्या है माहौल।

Update: 2026-07-06 10:19 GMT

तस्वीर में तीन व्यक्ति एक मंच के पीछे खड़े हैं, जिसमें बीच में खड़ा व्यक्ति हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहा है।

मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, आदर्श गाँव शिशोदा एवं तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा की नवीन कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत नव मनोनित सभा अध्यक्ष राजेश बी. धाकड़ ने नई टीम की घोषणा करते हुए महावीर एस. धाकड़ को मंत्री, ख्यालीलाल एन. धाकड़ को कोषाध्यक्ष, सुरेश बी. धाकड़ एवं किशन यू. धाकड़ को उपाध्यक्ष, मोहनलाल एच. धाकड़ एवं संजय आई. धाकड़ को सहमंत्री, दिनेश एस. धाकड़ को संगठन मंत्री तथा हेमंत एच धाकड़ को सभा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।



 इसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोजकुमार धाकड़ ने भी अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। परिषद की नई टीम में महेश धाकड़ मंत्री, अमृत धाकड़ कोषाध्यक्ष, महावीर धाकड़ एवं निलेश धाकड़ उपाध्यक्ष, दर्शन धाकड़ एवं कमलेश धाकड़ सहमंत्री, शैलेश धाकड़ संगठन मंत्री तथा विकास एफ. धाकड़ को निवर्तमान अध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों ने दोनों नवगठित कार्यकारिणियों का अभिनंदन कर नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना की।

Tags:    

Similar News