नशा और साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस का ग्रैंड फिनाले, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
ड्रग्स और साइबर क्राइम के खिलाफ M.B.V.V. पुलिस का ऑपरेशन निर्मूलन ग्रैंड फिनाले, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश।
मीरा भाईंदर वसई विरार में 24 अगस्त 2026 को पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक के नेतृत्व में आयोजित ऑपरेशन निर्मूलन ग्रैंड फिनाले में जागरूकता फैलाते छात्र।
मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की ओर से नशे और साइबर क्राइम से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नर निकेत कौशिक के नेतृत्व में स्कूल-कॉलेज के छात्रों के साथ नुक्कड़ नाटक के जरिए ऑपरेशन निर्मूलन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को ड्रग्स तथा साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना रहा।
देश के हर क्षेत्र में ड्रग्स और साइबर क्राइम का बड़ा जाल फैला है। ड्रग्स माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर ड्रग्स का अवैध कारोबार किया जा रहा है। ड्रग्स सेवन के कारण आज की युवा पीढ़ी इस दलदल में फंसती हुई नजर आ रही है। ड्रग्स की लत युवाओं और समाज के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। यह लत इंसान के शरीर, मन और पूरे परिवार को खत्म कर देती है। ऐसे में इस समस्या के खिलाफ समाज में जागरूकता लाना और युवाओं को ड्रग्स की लत से बचाना जरूरी है।
वहीं साइबर क्राइम के जरिए चंद सेकंड में लाखों-करोड़ों रुपये आसानी से कमाने का तरीका साइबर क्रिमिनल अपना रहे हैं। क्रेडिट कार्ड, डिजिटल अरेस्ट, चंद घंटों में रुपये डबल करने समेत कई तरह के लालच देकर साइबर क्रिमिनल लोगों के खातों से कुछ ही समय में हजारों, लाखों और करोड़ों रुपये ऑनलाइन ठग लेते हैं।
मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक द्वारा स्कूल-कॉलेज के छात्रों के साथ नुक्कड़ नाटक के जरिए निर्मूलन ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। स्कूलों के स्टूडेंट्स और टीचर्स में ड्रग्स और साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता लाने के लिए M.B.V.V. के एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय शित्रे के गाइडेंस में ऑपरेशन निर्मूलन प्रोग्राम के तहत रंगोली, पेंटिंग, पटना ड्रामा, डांस जैसे कई प्रोग्राम ऑर्गनाइज़ किए गए।
इन कार्यक्रमों में जीतने वाले स्कूल/कॉलेज ग्रुप के लड़के-लड़कियों का ऑपरेशन निर्मूलन प्रोग्राम का ग्रैंड फिनाले प्रोग्राम 24/08/2026 को सुबह आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने ड्रग्स और साइबर क्राइम से बचाव का संदेश दिया। पुलिस आयुक्तालय की इस पहल में छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी के जरिए नशे तथा साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश सामने आया।