कोरपना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रा. नितीन बानगुडे-पाटील को बांस का व्यक्तिचित्र भेंट करते हुए परिवार के सदस्य दिख रहे हैं।   

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिवचरित्रकार एवं व्याख्याता तथा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उपनेता प्रा. नितीन बानगुडे-पाटील को बांस से बना उनका हुबहू व्यक्तिचित्र भेंट किया गया। गुरुवार को उन्होंने कोरपना में शिवसेना के पूर्व उपजिलाप्रमुख एवं शिवसेवक बहुउद्देशीय संस्था, कन्हाळगाव के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रकाश निळकंठ खनके के निवास पर सदिच्छा भेंट दी। इस दौरान डॉ. खनके और उनके परिवार की ओर से सैकड़ों शिवसैनिकों की उपस्थिति में उनका स्वागत और सत्कार किया गया।

इस अवसर पर चंद्रपुर जिले के चिचपल्ली स्थित बांस केंद्र में बांस से तैयार किया गया प्रा. बानगुडे-पाटील का हुबहू व्यक्तिचित्र उन्हें भेंट किया गया। प्राकृतिक सामग्री से तैयार अपनी इस कलाकृति को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

डॉ. प्रकाश खनके और उनके परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न देकर प्रा. बानगुडे-पाटील का सम्मान किया। उनके आगमन पर क्षेत्र के शिवसैनिकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

Tags: