अमरावती के मोर्शी में गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, 4.39 लाख के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोर्शी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोर्शी–बरुड मार्ग पर नाकाबंदी कर सुगंधित तंबाकू ले जा रहे वाहन को पकड़ा, पुलिस ने वाहन और माल जब्त कर जांच शुरू की।

Update: 2026-05-25 14:01 GMT

अमरावती के मोर्शी में प्रतिबंधित गुटखा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के बाद जब्त किए गए माल और वाहन के साथ आरोपी शहीद उल्ला खान को हिरासत में लिए खड़ी मोर्शी पुलिस टीम।

अमरावती के मोर्शी क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मोर्शी पुलिस को गुटखा तस्करी की गोपनीय जानकारी प्राप्त होते ही ठाणेदार राहुल आठवले के मार्गदर्शन में मोर्शी पुलिस ने मोर्शी–बरुड मार्ग पर नाकाबंदी कर सख्त जांच अभियान चलाया।

नाकाबंदी के दौरान एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखू की अवैध वाहतूक सामने आई। मौके पर ही मोर्शी पुलिस ने वाहन सहित करीब चार लाख उंतालीस हजार रुपये का मुद्देमाल जप्त किया।

इस कार्रवाई में आरोपी शहीद उल्ला खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच Moroshi Police Station द्वारा शुरू कर दी गई है।

पूरी कार्रवाई ठाणेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक आकाश शिवणकर, तुषार चव्हाण, छत्रपती करपते, स्वप्निल बायस्कर तथा अथर्व कोहळे शामिल रहे। प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध तस्करी पर हुई इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और सक्रियता को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।

Similar News