इंदौर में अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चित्र पर पुष्प अर्पित करते राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम, प्रदेश प्रवक्ता रोहित चंदेल और अन्य नेता।

इंदौर में अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। 17 अक्टूबर 2026 को राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गरीब, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए डॉ. पटेल के आजीवन संघर्ष, उनके विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को याद किया गया।

अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अतुल मलिकराम, प्रदेश प्रवक्ता रोहित चंदेल समेत उपस्थित लोगों ने डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी का जीवन समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के उन वर्गों को आवाज देने का कार्य किया, जिन्हें लंबे समय तक उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। उनके विचार और संघर्ष हमें यह प्रेरणा देते हैं कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और अधिकार मिलें। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"

डॉ. अतुल मलिकराम ने आगे कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता तथा समानता के मूल्यों को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि डॉ. पटेल के संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने डॉ. पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया गया।

Tags: