कटनी के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पढ़रभटा में मारपीट के दौरान चली गोली...

कटनी के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पढ़रभटा में मारपीट के दौरान चली गोली, एक युवक घायल, रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Update: 2026-07-05 06:40 GMT

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पडरभटा में विवाद के दौरान गोली चलने की घटना प्रकाश में आई है। घटना के कारण समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई है बताया जाता है की घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लगभग 30 वर्षीय दुर्गा कोल का विवाद रुपयों के लेनदेन को लेकर क्षेत्र के ही कुछ लोगों से चल रहा था। इसी बात को लेकर आज शनिवार रात लगभग 8 बजे कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई की नौबत मारपीट तक आ गई। इसी दौरान गोली चलने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है की गोली दुर्गा के कान को छूते हुए निकल गई। शर्मी चोट होने के कारण घायल दुर्गा को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र ही मारपीट एवं गोली चलाने वाले बदमाशों के पकड़े जाने की आशंका है।

Tags:    

Similar News