तस्वीर में डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त सफेद कार और समाचार का टेक्स्ट बोर्ड दिख रहा है।

कटनी। जिला जेल कटनी में प्रमुख प्रहरी के पद पर पदस्थ राजभान दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा निवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंछी ढाबा के समीप हुआ, जहां सिहोरा से कटनी बाइक से लौट रहे राजभान दुबे की बाइक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद वे उछलकर डिवाइडर पर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जेल विभाग में मातम पसर गया।

बताया जाता है कि श्री दुबे सिहोरा से कटनी अपनी बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान पंछी ढाबा के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजभान दुबे बाइक से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के तत्काल बाद राजभान दुबे को शासकीय जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनके शव का परीक्षण कराया जा रहा है। घटना के बाद जिला जेल कटनी में शोक का माहौल है।

इस संबंध में कटनी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि कटनी जिला जेल के प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे अवकाश पर थे। वे आज सुबह लगभग सवा 10 बजे सिहोरा से कटनी अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजभान दुबे बाइक से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरे, जिसके कारण उनके शरीर में सिर के साथ-साथ कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे में प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे की मौत से जेल विभाग में शोक की स्थिति है। फिलहाल शासकीय जिला अस्पताल में उनके शव का परीक्षण कराया जा रहा है।

Tags: