मकान के मुख्य द्वार पर खड़े अधिकारी कटनी में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान जांच करते हुए।

कटनी के माधवनगर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब टाल व्यवसायी चमनलाल आनंद से जुड़े तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। कटनी और जबलपुर से पहुंचे करीब एक दर्जन अधिकारी-कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। टीम फर्म, निवास सहित तीन स्थानों पर वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह चमनलाल आनंद से जुड़े इन ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों का ध्यान वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच पर है। कटनी और जबलपुर के करीब एक दर्जन अधिकारी-कर्मचारी अलग-अलग ठिकानों पर जांच में जुटे हैं।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई की खबर से माधवनगर में हलचल मच गई। फिलहाल तीनों ठिकानों पर जांच जारी है। विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने और विभाग की ओर से जानकारी जारी किए जाने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: