तस्वीर में भाजपा नेता छगन माहुर कोटा की एक गली में जनसंपर्क करते हुए।

नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कोटा शहर के वार्ड नंबर 14 में भाजपा प्रत्याशी मंगेश कुमावत और वार्ड नंबर 69 में भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज सिंह के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान छगन माहुर ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से आमजन को राहत और सुविधाएं मिली हैं। वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

छगन माहुर ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है। नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड बनने से शहर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वार्ड 14 से मंगेश कुमावत और वार्ड 69 से ऋषिराज सिंह को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कोटा शहर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और आधुनिक शहर बनाने के लिए नगर निगम में भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है।

जनसंपर्क के दौरान किशोर सिंह झाला, ललित मेवाडा, हरिशंकर, रोहित, लोकेन्द्र सिंह, भवानी शंकर, रवीन्द्र रावल, रोहित गोस्वामी, विकास सक्सेना, महेंद्र सिंह, रामअवतार बागड़ी, चेन सिंह, उम्मेद मीना, अविनाश वर्मा और राजेन्द्र कुमार सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Tags: