तस्वीर में कोटा के एक साल के नन्हे बच्चे निवान को हाथ में तिरंगा थामे और तिरंगे रंग की टोपी पहने हुए देखा जा सकता है।

कोटा, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कोटा के नन्हे देशभक्त निवान ने अपने देशप्रेम और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। तिरंगे रंग की टोपी, कंधे पर तिरंगा पट्टा और हाथ में लहराता तिरंगा लिए इस नन्हे-मुन्ने ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

निवान की प्यारी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस छोटे देशभक्त की मासूमियत और देशभक्ति की भावना की सराहना कर रहे हैं।

कोटा के कुन्हाड़ी निवासी निवाल (1 वर्ष) के पिता सीए अंकित गुप्ता ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनका बच्चा देश का एक जिम्मेदार नागरिक बने और देश की सेवा करे।

देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखा नन्हा बच्चा

सीए अंकित गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना बेहद जरूरी है। ऐसे में इस नन्हे बच्चे का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चे की देशभक्ति और प्रस्तुति की जमकर तारीफ की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नन्हे निवान की यह प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और देशप्रेम की भावना को दर्शाती नजर आई।

Tags: