कोटा में चुनरी महोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते अग्रसेन समाज के पदाधिकारी।

कोटा, 6 अक्टूबर। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रसेन सोशल ग्रुप की ओर से 11 अक्टूबर को भव्य चुनरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रामधाम आश्रम में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में अग्रवाल समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी एवं दुर्गा माता को 151 फीट की चुनरी अर्पित की जाएगी।

कार्यक्रम निदेशक एवं संभागीय महामंत्री सपना गोयल ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रामधाम आश्रम में माता महालक्ष्मी एवं दुर्गा माता को विधिवत 151 फीट की चुनरी चढ़ाई जाएगी। इस दौरान समाजबंधु एवं श्रद्धालु सामूहिक रूप से माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

पोस्टर का विमोचन मंगलवार को किया गया। संभागीय अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि चुनरी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा जिला अध्यक्ष विजय गोयल, संस्था के चेयरमैन संजय गोयल एवं उपेंद्र राय जैन ने किया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन पुष्पा गर्ग, सुनिता गोयल, उषा बंसल, कल्पना अग्रवाल, रानी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, कमलेश गोयल एवं पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर चुनरी महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। 11 अक्टूबर को होने वाला यह आयोजन अग्रसेन जयंती के अवसर पर धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का केंद्र रहेगा।

Tags: