कोटा कार्यालय की बैठक में वीरांगना झलकारी बाई के चित्र के साथ बैठे समाज के सदस्य।

कोटा। वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव आगामी रविवार, 22 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अखिल भारतीय कोली समाज के जिला अध्यक्ष कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आयोजन का अंतिम मसौदा तैयार किया गया।

कोटा इकाई के महामंत्री हरि नारायण महावर ने बताया कि बैठक केंद्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप और प्रांतीय अध्यक्ष आर.सी. वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में 22 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियों और कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ओ.पी. कोली ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से आयोजन को प्रेम, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों में सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष ओ.पी. कोली और भीमराज महावर के अलावा रामचंद्र महावर, के.एल. महावर, एच.पी. महावर, हरिनारायण महावर, प्रहलाद महावर, मुंशीलाल सोकरिवाल, भागचंद महावर, छीतर सिंह एवं रामस्वरूप सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में तैयारियों की समीक्षा और कार्यक्रम का अंतिम मसौदा तैयार होने के साथ ही जन्मोत्सव आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

Tags: