राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ चुनाव: विनोद कुमार शर्मा 697 मतों से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में विनोद कुमार शर्मा 697 मतों के साथ निर्वाचित हुए। ऑनलाइन मतदान में 1213 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जानें दयानंद शर्मा और मोतीलाल गुर्जर को कितने मत मिले।
राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों एवं संगठन के सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा।
राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद कुमार शर्मा ने 697 मत हासिल कर जीत दर्ज की। गुरुवार को आयोजित ऑनलाइन मतदान में दयानंद शर्मा और मोतीलाल गुर्जर को पीछे छोड़ते हुए शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में कुल 1213 सदस्यों ने मतदान किया।
राजस्थान के अधीनस्थ विभागों में कार्यरत निजी सहायक संवर्ग के लगभग 3000 कार्मिकों के महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें विनोद कुमार शर्मा, दयानंद शर्मा और मोतीलाल गुर्जर शामिल थे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत कार्मिकों के कारण ऑफलाइन चुनाव कराना संभव नहीं था। इस स्थिति में चुनाव अधिकारी एवं जन संपर्क अधिकारी डॉ. आशीष खंडेलवाल ने ऑनलाइन मतदान करवाया।
महासंघ की कुल सदस्य संख्या 3000 थी, जिनमें से 1419 मतदाता ही पंजीकृत हुए। पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के बाद दयानंद शर्मा को 284 मत, मोतीलाल गुर्जर को 292 मत और विनोद कुमार शर्मा को 697 मत प्राप्त हुए। परिणाम के आधार पर चुनाव अधिकारी ने विनोद कुमार शर्मा को राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
चुनाव के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन पारीक, रवि पारीक, सीपी शर्मा, रवि, अमित, सुरेश मीना, आर्यन मीना, पवन सारस्वत, केबी श्रृंगी, राधेश्याम शर्मा, राजेंद मीणा, अरविंद पाटीदार, विनोद पूर्व जिलाध्यक्ष टोंक, हेमराज, विजय गुप्ता, हेमंत शर्मा, सर्वेश माथुर, सुधीर शर्मा, अशोक प्रजापत, रुचिका, करण सिंह, आदित्य और विक्की सहित सैकड़ों साथियों ने टीम के रूप में काम किया। सभी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा को बधाई दी।
इस चुनाव में 1419 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 सदस्यों की भागीदारी रही और विनोद कुमार शर्मा 697 मतों के साथ प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।