तस्वीर में टोंक की गोशाला में वैश्य समाज के महिला-पुरुष गोवंश को चारा खिलाते और सेवा कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं।

टोंक शहर के सेवाभावी संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन टोंक की ओर से श्री गांधी गोशाला में 51वीं मासिक गो सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से श्री वैष्णो देवी गोशाला के लिए गोवंश को मक्खी-मच्छरों से राहत दिलाने के उद्देश्य से 51 हजार रुपये के पंखे भेंट करने की घोषणा की गई।

शहर अध्यक्ष भगवान भण्डारी ने बताया कि संगठन की ओर से सामाजिक और धार्मिक आयोजन किए जाते रहे हैं। संगठन द्वारा प्रत्येक माह गो सेवा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 51वीं मासिक गो सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुशील पाटनी ने अपने सुपोत्र हर्षिल जेन का जन्मदिन गो सेवा के साथ मनाया और इस आयोजन के माध्यम से गो सेवा की मिसाल पेश की।

संगठन की 51वीं गो सेवा के अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल एवं महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब ने संगठन की ओर से श्री वैष्णो देवी गोशाला के लिए 51,000 रुपये के पंखे गोवंश हेतु भेंट करने की घोषणा की। भगवान भण्डारी ने बताया कि इन पंखों से गोवंश को मक्खी-मच्छरों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि संगठन अब तक दस लाख रुपये से अधिक के गो सेवा कार्य कर चुका है।

इस अवसर पर वैश्य समाज के महिला-पुरुषों ने गोवंश को गुड़, हरा चारा एवं चुररी खिलाकर सेवा की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव बंसल, भगवान दास अजमेरा, मुरारी सिंघल, भगवान भण्डारी, सुशील पाटनी, अतुल गर्ग, गोविंद गर्ग, धीरज अग्रवाल, मनोज जेन, वीरेंद्र जैन, शिवाड़, वृंदावन भगत, राजू सायवाड, निखिल गुप्ता, अमित अग्रवाल, ओम अजमेरा, राजेश बम्ब, आर्यन खण्डेलवाल, आशीष मूंदड़ा, किशोर भगत, अखिल जेन, सौरभ पाटनी, निपुण पाटनी, शुभम जैन एवं हितेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।

महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब, महिला संगठन संयोजिका अलका भण्डारी, उमा मूंदड़ा, जानकी कहालिया, शुभ्रा विजय, रानू जेन, रेशु भगत, पूजा जेन, सुरभि मिश्रा, मंजू गर्ग आदि भी मौजूद रहीं। सेवा कार्यक्रम के अंत में गो सेवा संयोजक अमित अग्रवाल एवं राजू सायवाड ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags: