रॉयल अफेयर 2026: जयपुर में राजस्थानी विरासत और आधुनिकता का संगम
जयपुर के नियो क्लब में आयोजित गाला ईवनिंग में 'दिवालीशियस मिसेज एशिया यूनिवर्स' और 'दिवालीशियस मिस सीनियर इंडिया' के ब्रांड एंबेसडर की घोषणा की गई।
जयपुर के रॉयल अफेयर 2026 कार्यक्रम में (बाएं से दाएं) दिवालीशियस मिस सीनियर इंडिया की ब्रांड एंबेसडर अंजना पटेल और मिसेज एशिया यूनिवर्स की ब्रांड एंबेसडर जेनिफर परेरा अन्य अतिथियों के साथ मंच पर उपस्थित रहीं।
जयपुर में राजस्थान की शाही विरासत और सांस्कृतिक गरिमा को समर्पित गाला ईवनिंग ‘रॉयल अफेयर 2026–सीज़न 5’ का आयोजन जेएलएन मार्ग स्थित नियो क्लब में हुआ, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्वितीय संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में राज्य की संस्कृति, कला और सामाजिक मेलजोल का प्रभावशाली समन्वय नजर आया, जिसने उपस्थित अतिथियों को पुराने दौर की शालीनता और आधुनिक वैभव का साक्षात अनुभव कराया।
‘द रॉयल अफेयर’ के इस संस्करण में विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातनाम हस्तियों ने शिरकत की। आयोजक गौरव प्रताप सिंह और मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर नरेश मदान ने मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आगामी इंटरनेशनल और नेशनल लेवल ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘दिवालीशियस मिसेज एशिया यूनिवर्स 2026’ और ‘दिवालीशियस मिस सीनियर इंडिया 2026’ की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में गोवा की जेनिफर परेरा को क्राउन और शैश पहनाकर ‘मिसेज एशिया यूनिवर्स 2026’ तथा अहमदाबाद की अंजना पटेल को क्राउन और शैश पहनाकर ‘दिवालीशियस मिस सीनियर इंडिया 2026’ की ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। साथ ही सुंदर इलेक्ट्रिक डेकोरेटर्स के डायरेक्टर पृथ्वीपाल सिंह को ब्यूटी पेजेंट का मेंटोर घोषित किया गया। इस दौरान डिजिटल मैग्जीन ‘इंडिया ड्रीम्स’ का भी लॉन्च किया गया, जिसके कवर पेज पर आम्रपाली ज्वेल्स के डायरेक्टर राजीव अरोड़ा को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में एस्टीरिया ग्रुप ऑफ होटल्स के फाउंडर एवं एमडी डॉ. अजय शर्मा, सबाकी के डायरेक्टर नकुल कांचल, बुल इन्फोटेक के डायरेक्टर रजत लोहाना, एक्जल ग्रुप के डायरेक्टर सचिन रावल सहित राउंड टेबल इंडिया के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पक्ष सामाजिक जागरूकता भी रहा। ‘दिवालीशियस मिस सीनियर इंडिया 2026’ की ब्रांड एंबेसडर अंजना पटेल ने दुर्लभ स्किन रोग ‘विटिलिगो’ के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया। स्वयं इस रोग से ग्रसित अंजना ने बताया कि इसमें त्वचा की रंग बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं, जिससे त्वचा पर दूधिया सफेद धब्बे बन जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोग संक्रामक नहीं है और स्थायी इलाज के अभाव में दवा एवं लाइट थैरेपी से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। अंजना पटेल ने कहा कि फैशन इंडस्ट्री में रंगभेद समाप्त हो रहा है और तेजाब हमलों व अन्य स्किन डिजीज से पीड़ित महिलाओं के लिए भी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के द्वार खुल रहे हैं। वे इस मंच के माध्यम से ऐसी महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेंगी।
वहीं ‘दिवालीशियस मिसेज एशिया यूनिवर्स 2026’ की ब्रांड एंबेसडर जेनिफर परेरा ने ग्लोबल स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की प्रतिबद्धता जताई। सुपर मॉडल और एक्टर जेनिफर परेरा, जो मिस बेलगाम और मिस मुंबई जैसे ब्यूटी पेजेंट की विजेता रह चुकी हैं, वर्ल्ड ट्यूरिज्म की शौकीन हैं और लॉ की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘ये लम्हे जुदाई के’ में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर किया है, जो उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।
यह आयोजन न केवल शाही परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।