रियल एस्टेट से जुड़े कानूनों, नियमों और आमजन के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए सवाई माधोपुर में 27 नवंबर को विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में आमजन और संबंधित हितधारकों को रियल एस्टेट कानूनों के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा।

कार्यशाला का आयोजन 27 नवंबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में होगा। इसमें पीपीटी के माध्यम से रेरा अधिनियम और उससे संबंधित नियमों की सरल एवं विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।

इस कार्यशाला में जिले के सभी नगरीय निकायों, जिनमें नगर परिषद एवं नगर पालिकाएं शामिल हैं, के अधिकारियों और कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सेवा सेतु अभियान-2026 से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित हितधारकों को भी कार्यशाला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

रेरा की इस पहल का उद्देश्य आमजन और संबंधित पक्षों को रियल एस्टेट कानूनों तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

Tags: