रेनवाल के श्रीमती सुंदर देवी संग गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। यहां मतदान को उत्सव के रूप में मनाने की अलग ही थीम दिखाई दी। हर पिलर पर गुब्बारे बांधकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल बनाया गया था।

मतदान केंद्र पर कमजोर या दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई गई थी। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि यहां करीब 25 ऐसे मतदाता पहुंचे, जिन्हें मतदान के लिए व्हीलचेयर की आवश्यकता पड़ी।

मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे उन्हें मतदान के दौरान आवश्यक सहायता मिल सकी।

Tags: