अगामी त्योहारों पर रेलवे का बड़ा फैसला, 5 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने 5 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई, जानिए नई तारीखें और ट्रिप की पूरी जानकारी।
रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 05 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, इन रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रहेगा।
गाड़ी संख्या 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का हिसार से संचालन 14.10.26 से 25.11.26 तक 07 ट्रिप और वलसाड से 15.10.26 से 26.11.26 तक 07 ट्रिप के लिए बढ़ाया गया है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का भगत की कोठी से संचालन 03.10.26 से 31.10.26 तक 05 ट्रिप और बान्द्रा टर्मिनस से 04.10.26 से 01.11.26 तक 05 ट्रिप के लिए विस्तारित किया गया है।
गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है। बीकानेर से यह रेलसेवा 03.10.26 से 28.11.26 तक 09 ट्रिप और साईनगर शिर्डी से 04.10.26 से 29.11.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09627/09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का अजमेर से संचालन 07.10.26 से 25.11.26 तक 08 ट्रिप और सोलापुर से 08.10.26 से 26.11.26 तक 08 ट्रिप के लिए बढ़ाया गया है।
वहीं, गाड़ी संख्या 09601/09602 मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का मदार से संचालन 01.10.26 से 26.11.26 तक 09 ट्रिप और पटना से 02.10.26 से 27.11.26 तक 09 ट्रिप के लिए विस्तारित किया गया है।
आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इन पांच जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन बढ़ाया गया है। निर्धारित तिथियों के अनुसार इन रेलसेवाओं के अतिरिक्त ट्रिप यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण होंगे।