वार्ड 16 पार्षद महेश सांघी और बीजेपी नेताओं का नया खेड़ा में सम्मान
जयपुर के नया खेड़ा में आयोजित समारोह में स्थानीय निवासियों ने वार्ड 16 के नवनिर्वाचित पार्षद महेश सांघी और बीजेपी पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन किया।
तस्वीर में बीजेपी कार्यकर्ता जयपुर में पार्टी का बैनर पकड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं।
वार्ड नंबर 16 से नवनिर्वाचित पार्षद महेश कुमार सांघी का मानव कल्याण ज्योतिष केन्द्र, कृष्णा कॉलोनी, नया खेड़ा में सम्मान किया गया। इस अवसर पर जयपुर शहर बीजेपी अध्यक्ष श्री अमित जी गोयल और भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रभारी श्री मुकेश जी पारीक का भी सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में आचार्य पंडित श्री सत्यनारायण जी, पार्थ शर्मा, गोविन्द झालानी, अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद नाटाणी, सुरेश जैन, श्याम सोखिया, रामरतन, यादव जी सहित समस्त कॉलोनीवासी मौजूद रहे। कॉलोनीवासियों की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद महेश कुमार सांघी सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
मानव कल्याण ज्योतिष केन्द्र कृष्णा कॉलोनी, नया खेड़ा में आयोजित यह सम्मान समारोह वार्ड नंबर 16 से नवनिर्वाचित पार्षद के सम्मान के साथ संपन्न हुआ।