जोधपुर–हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नंबर बदलेंगे, 3 जनवरी 2027 से लागू होगा नया नंबर
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर–हडपसर एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 14809/14810 कर दिया है, हालांकि ट्रेन के समय और रूट में कोई बदलाव नहीं होगा।
जोधपुर–हडपसर–जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने इस रेलसेवा के नंबरों में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20495/20496, जोधपुर–हडपसर–जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 03 जनवरी 2027 से नए नंबरों के साथ संचालित होगी।
निर्धारित तिथि से यह रेलसेवा परिवर्तित गाड़ी संख्या 14809/14810 के रूप में चलेगी। इसके तहत जोधपुर–हडपसर–जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वर्तमान नंबर 20495/20496 के स्थान पर 14809/14810 लागू किए जाएंगे।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नंबरों में इस बदलाव के बावजूद रेलसेवा के संचालन समय और मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यानी 03 जनवरी 2027 से यात्रियों को इसी ट्रेन के लिए नए नंबर 14809/14810 पर ध्यान देना होगा, जबकि इसके संचालन का समय और मार्ग पहले की तरह ही रहेगा।