जयपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 11 इलाकों से हटाया अतिक्रमण, 10 हजार रुपये वसूले
आयुक्त के निर्देश पर सतर्कता टीम ने 3 कैनटर सामान जब्त कर 10 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला, दोबारा कब्जा करने पर भारी चालान की चेतावनी दी।
नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 स्थानों पर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से 10 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूलने के साथ 3 केन्टर सामान जब्त किया गया। जब्त सामान को गोदाम में भिजवाया गया।
नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशानुसार और पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर सोमवार, 02 नवंबर को उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की टीम ने नगर निगम क्षेत्राधिकार में यह कार्रवाई की। टीम ने एमएलए क्वाटर के सामने, सांगानेर खटीकों की ढाल, महल रोड जीवन रोखा हॉस्पिटल, सांगानेर स्टेडियम के पीछे, गणेश मंदिर, सेंट्रल स्पाइन विद्याधर नगर, लोहामंडी, न्यू लोहा मंडी रोड माचेडा, बड़पीपली, हरमाड़ा और रोड नंबर 17 वीकेआई में अस्थाई अतिक्रमण हटवाए।
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान भरकर ले जा रहे 3 केन्टर जब्त किए गए और सामान को नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। वहीं, मौके पर ही अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से 10 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
कार्रवाई के दौरान सतर्कता शाखा की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को समझाइश भी दी। उन्हें मौखिक रूप से पाबंद किया गया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय रहते हटा लें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में दोबारा अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर भारी चालान किया जाएगा या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम जयपुर की इस कार्रवाई के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ जब्ती और कैरिंग चार्ज वसूली की गई। सतर्कता शाखा ने भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी है।