जयपुर जिले में राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 (सांख्यिकी विभाग) के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर द्वारा कलेक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। परीक्षा से संबंधित आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाओं के लिए नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।

परीक्षा नियंत्रण कक्ष 29 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 30 अगस्त, 2026 को प्रातः 9:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। इस दौरान परीक्षा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं और समन्वय की निगरानी की जाएगी।

परीक्षा से संबंधित किसी भी आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0141-2206699 है। 30 अगस्त को होने वाली सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के मद्देनजर जयपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है।

Tags: