जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत 18 अगस्त 2026 को विभिन्न पदों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया होगी। सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर सुबह 9 बजे प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जबकि जिला परिषद सदस्य, पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की प्रक्रिया जयपुर कलेक्ट्रेट में दोपहर 2 बजे होगी।

पंचायती राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार जयपुर जिले में प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों तथा महिलाओं के लिए श्रेणीवार आरक्षण एवं आवंटन किया जाएगा।

उपखण्ड स्तर पर संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कलक्टर (पंचायत) जयपुर संदेश नायक के आदेशानुसार जयपुर जिले की समस्त पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच के आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर होगी।

वहीं, जिला परिषद के सदस्यों, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला कलक्टर कार्यालय सभागार, जयपुर में आयोजित की जाएगी।

इस प्रक्रिया के साथ जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए विभिन्न पदों के आरक्षण और श्रेणीवार आवंटन की प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Tags: