तस्वीर में जयपुर महापौर सुनील कोठारी राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को गुलदस्ता भेंट करते हुए दिख रहे हैं।   

जयपुर, 10 अक्टूबर। जयपुर को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों को लेकर महापौर सुनील कोठारी ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। महापौर बनने के बाद राज्यपाल से उनकी यह पहली मुलाकात थी।

इस दौरान महापौर सुनील कोठारी ने राज्यपाल को जयपुर में “स्वस्थ जयपुर, स्वच्छ जयपुर” की परिकल्पना को साकार करने के लिए उठाए जा रहे अहम कदमों की जानकारी दी। उन्होंने “म्हारो जयपुर, प्यारो जयपुर, न्यारो जयपुर” के तहत किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

इसके बाद महापौर सुनील कोठारी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम जयपुर की ओर से स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

महापौर की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से हुई इन मुलाकातों में जयपुर को स्वस्थ, स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से किए जा रहे प्रयास प्रमुख रहे।

Tags: