जयपुर। पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते जयपुर में 19 नवंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई और जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तरीय और ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति, जयपुर की मासिक बैठक 19 नवंबर 2026 (तृतीय गुरुवार) को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, जयपुर में आयोजित होनी थी। प्रशासन की ओर से अब इस कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि राज्य में पंचायती राज चुनाव के कारण वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसी को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसुनवाई और समिति की मासिक बैठक स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि इसी कारण ब्लॉक स्तरीय और ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई भी आयोजित नहीं होंगी।

इस निर्णय के तहत 19 नवंबर को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली जनसुनवाई और मासिक बैठक के साथ ही ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित जनसुनवाई कार्यक्रम भी स्थगित रहेंगे।

Tags: