20 अगस्त की जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक स्थगित, ब्लॉक-ग्राम पंचायत स्तर की सुनवाई भी टली
जयपुर में 20 अगस्त 2026 को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की मासिक बैठक स्थगित कर दी गई है। ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर की जनसुनवाई भी स्थगित रहेंगी।
जयपुर में 20 अगस्त 2026 को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति, जयपुर की मासिक बैठक स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तरीय और ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई भी स्थगित कर दी गई हैं।
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक 20 अगस्त 2026, तृतीय गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, जयपुर में आयोजित की जानी थी। प्रशासन की ओर से अब इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की बैठक हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की व्यस्तता को देखते हुए जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।
इस निर्णय के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई भी स्थगित रहेंगी। जिला प्रशासन की ओर से यह निर्णय निर्धारित अवधि में अधिकारियों की ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एवं शहरी सेवा शिविर-2026 से संबंधित व्यस्तता को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है।