जयपुर में कचरा पॉइंट हटाकर वॉल पेंटिंग और रंगोली से बदली सूरत
| सिविल लाइंस जोन में विशेष सफाई के बाद सौंदर्यीकरण कर दोबारा कचरा जमा होने से रोकने और जनभागीदारी बढ़ाने की पहल की गई।
जयपुर के सोडाला में अजमेर रोड किनारे स्वच्छता अभियान से पहले फैला कचरे का ढेर दिख रहा है।
जयपुर में स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी से प्रभावित एक सार्वजनिक स्थल का कायाकल्प कर उसे आकर्षक रूप दिया गया। नगर निगम जयपुर की क्लीन स्वीप ड्राइव के अंतर्गत सिविल लाइंस जोन के सोडाला में अजमेर रोड स्थित हाईवे किनारे स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए कचरा पॉइंट से कचरा हटाकर विशेष सफाई करवाई गई। इसके बाद वॉल पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया।
नगर निगम महापौर श्री सुनील कोठारी एवं आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशन में शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपायुक्त, सिविल लाइंस जोन की ओर से क्लीन स्वीप ड्राइव के तहत यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सोडाला, अजमेर रोड पर हाईवे के किनारे स्थित कचरा पॉइंट से कचरा हटवाया गया और पूरे स्थान की विशेष साफ-सफाई करवाई गई। इसके बाद वहां आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाई गई और सुंदर रंगोली सजाई गई। इस पहल से पहले गंदगी से प्रभावित रहने वाला सार्वजनिक स्थल अब स्वच्छ और आकर्षक दिखाई देने लगा है।
महापौर श्री सुनील कोठारी एवं आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देशन में नगर निगम जयपुर स्वच्छता के साथ शहर के सार्वजनिक स्थलों को सुंदर बनाने के लिए भी विशेष प्रयास कर रहा है। ऐसे नवाचारों के माध्यम से आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
नगर निगम का उद्देश्य शहर को कचरा मुक्त बनाना, सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा कचरा जमा होने से रोकना और नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना है। इसके लिए नगर निगम जयपुर ने आमजन से खुले में कचरा नहीं डालने, कचरा संग्रहण वाहनों का उपयोग करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।