हवामहल में विकास को नई रफ्तार, ₹5.32 करोड़ की सीसी सड़कों का शिलान्यास
हवामहल में ₹5.32 करोड़ के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ, जिससे क्षेत्र में बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
तस्वीर में हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज शास्त्री नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान नजर आ रहे हैं।
हवामहल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के नेतृत्व में कुल ₹5 करोड़ 32 लाख की लागत से विभिन्न सीसी सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से हजारों क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा, सुगम आवागमन एवं सुरक्षित यातायात का लाभ मिलेगा।
पुराने वार्ड संख्या 17 एवं 18, नवीन वार्ड संख्या 145 एवं 144, शास्त्री नगर में लगभग ₹2 करोड़ 82 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत पट्टियों की टाल चौराहा, शिव शक्ति कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, पावर हाउस रोड एवं व्यास कॉलोनी के विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
पुराने वार्ड संख्या 20, नवीन वार्ड संख्या 139 में ₹1 करोड़ 58 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इनके अंतर्गत चिकित्सालय मार्ग, कृष्णा कॉलोनी, शंकर नगर तथा लक्ष्मी नगर की गली संख्या 2, 4 एवं 5 में सड़क निर्माण कराया जाएगा।
पुराने वार्ड संख्या 21, नवीन वार्ड संख्या 135 में सचिन किराणा स्टोर से सुंदर लॉन तक ₹92 लाख की लागत से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हवामहल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार सड़क, पेयजल, सीवरेज, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि हवामहल विधानसभा परिवार की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प है। क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा, सुगम आवागमन, सुरक्षित यातायात और मजबूत आधारभूत ढांचा क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसी उद्देश्य के साथ हवामहल विधानसभा क्षेत्र में विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित जी पारीक, जुगल किशोर साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश जी जांगिड, हर्षवर्धन शर्मा, श्याम सिंह सिसोदिया, निवर्तमान पार्षद रामकिशन शर्मा जी, अनिता जैन, शिव सोनी, पूर्व पार्षद तेजेश शर्मा जी, विमला कंवर जी, ललित ढेनवाल जी, प्रभाती लाल जी बागड़ा, मनोज जांगिड जी, भूपेंद्र सिंह जी चिराना, हिम्मत सिंह जी, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, अशोक व्यास जी, सोमेंद्र सैनी जी, सुभाष शर्मा जी, अनिल यादव जी, दीपक सैन जी, सूरज शर्मा, ज्योति बागवानी जी, मंजू सैन जी, मनोज वशिष्ठ जी, हेमू बना जी, विशाल शर्मा जी, हनी धाकड़ जी, उस्मान खान जी, सीताराम जी अग्रवाल, आलोक पारीक जी, वीर जैन जी, प्रकाश सैनी, संतोष गुप्ता जी, सरोज शर्मा जी, राजू जी साइकिल वाले, उमेश लहरिया जी, शुभम शर्मा जी, मंडल महामंत्री घनश्याम जी गुर्जर, मनोज जी वशिष्ठ, ताराचंद जी सैनी, पुरषोत्तम जी, दिलीप जी वर्मा, हेमू बना, रजनीश जी, शिव जी, श्याम जी पंडित, सोमनाथ जी, निर्मल जी, ललित जी पंडित, निवारण जी, दुर्गपल जी, घनश्याम जी सैनी, भूपेंद्र जी, खत्री जी, विशाल जी, सुमित जी, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश जी नंदवानी, सूर्य प्रकाश जी, दीपक जी, सोनू जी, नरेश जी, महेश जी, आशीष जी, अंकित जी, समीर जी, मुकेश जी, राजू जी, मंजु जी, अंकिता जी, रेखा जी, हेमा जी, हनी धाकड़ जी, हेमू बना जी, विशाल शर्मा जी, सीताराम गुर्जर जी, सुरेश मीना जी, तरुण शर्मा जी, नरेन्द्र स्वामी जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।