राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने जयपुर लोकभवन पहुंचकर राजस्थान के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
Update: 2026-10-23 12:38 GMT
जयपुर स्थित लोकभवन में शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (बाएं) से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पुष्पगुच्छ भेंट करते केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (दाएं)।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार, 23 अक्टूबर को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने जयपुर स्थित लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन राजस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचार के तहत हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।