भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस का सांबा स्टेशन पर ठहराव, 15 अगस्त से लागू होगा नया समय
15 अगस्त से भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस का सांबा स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा। जानिए दोनों ट्रेनों का नया आगमन-प्रस्थान समय।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मू तवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा का सांबा स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 15 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 15.08.26 से सांबा स्टेशन पर सुबह 05.27 बजे पहुंचेगी और 05.29 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा भी 15.08.26 से सांबा स्टेशन पर ठहरेगी। यह रेलसेवा सांबा स्टेशन पर सुबह 09.15 बजे पहुंचेगी और 09.17 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे के इस निर्णय से दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को सांबा स्टेशन से रेलसेवा का लाभ मिल सकेगा। 15 अगस्त 2026 से निर्धारित समय के अनुसार दोनों ट्रेनों का सांबा स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जाएगा।