ब्यावर में 17 से 23 अगस्त तक निःशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य क्रिया शिविर
ब्यावर में 17 से 23 अगस्त तक निःशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य क्रिया शिविर होगा, जहां जांच, मोतियाबिन्द ऑपरेशन, दवाइयां और चश्मे मिलेंगे।
ब्यावर के झूलेलाल मंदिर में निःशुल्क नेत्र जांच व शल्य क्रिया शिविर के बैनर विमोचन के दौरान उपस्थित सिंधी समाज के पदाधिकारी और नागरिक।
ब्यावर। श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी रजि. एवं सिंधी आदि शक्ति सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त से 23 अगस्त तक अश्विनी क्लिनिक, छावनी रोड में निःशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य क्रिया शिविर आयोजित होगा।
शिविर के सफल आयोजन की प्रार्थना को लेकर कसाबान मौहल्ला स्थित झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। शिविर में सभी प्रकार की नेत्र जांच, मोतियाबिन्द ऑपरेशन, दवाइयाँ एवं चश्मे निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे।
मंदिर में बैनर विमोचन के मौके जिला अध्यक्ष आसनदास वासवानी बाबू भाई, नगर अध्यक्ष प्रेम मंगलानी, दीपक रामचंदानी, सुनील मोतियानी, नरेश रामचंदानी, कुशाल रामचंदानी, प्रकाश हंसराजानी, मोहन वाधवानी व महेश आसनानी समेत समाज जन मौजूद थे।
17 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाला यह शिविर नेत्र जांच से लेकर मोतियाबिन्द ऑपरेशन, दवाइयों और चश्मों तक की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।