जयपुर में अनुराधा पौडवाल के कृष्ण भजनों ने बांधा समां, गुप्त वृन्दावन धाम कॉन्सर्ट में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडीटोरियम में गुप्त वृन्दावन धाम के लाइव कॉन्सर्ट में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने कृष्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में निर्माणाधीन गुप्त वृन्दावन धाम की भावी आध्यात्मिक योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Update: 2026-08-03 08:55 GMT

तस्वीर में बाएं से दाएं, एक पुरुष गायक, गायिका, केंद्र में पद्मश्री गायिका अनुराधा पौडवाल माइक पर गाती हुई और दाईं ओर एक महिला हारमोनियम बजाती हुई जयपुर के मंच पर नजर आ रही हैं।

जयपुर में गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में पद्मश्री एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपने सुरमई कृष्ण भजनों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि पूरा सभागार कृष्णमय हो गया। मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडीटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर गायिका की लाइव प्रस्तुति सुनने के लिए पूरे जयपुर से बड़ी संख्या में हजारों लोग पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत होते ही अनुराधा पौडवाल ने अपनी मधुर आवाज़ में महामंत्र ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ का गायन किया। उनके स्वर गूंजते ही सभागार में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा ऑडीटोरियम भक्ति रस से सराबोर हो गया। उनके मनमोहक कृष्ण भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

पद्मश्री अनुराधा पौडवाल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं और पिछले 40 वर्षों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस कॉन्सर्ट में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और ऑडीटोरियम की फिज़ा में सुरों की मधुर लहरियां बिखेर दीं।

कार्यक्रम के दौरान गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि निर्माणाधीन मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं होगा, बल्कि दर्शन, हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण, दिव्य ज्ञान, गौसेवा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का एक वैश्विक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन हजारों लोगों को श्रीकृष्ण के दर्शन, भगवन्नाम, प्रसाद और आध्यात्मिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Tags:    

Similar News