पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में अहमदाबाद–पालनपुर रेलखंड पर स्थित कलोल स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग नंबर 232 पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गर्डर लॉन्चिंग का कार्य करने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि एक ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

27 अक्टूबर, 2026 को ट्रेन नंबर 20959/20960 वलसाड–वडनगर–वलसाड एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल और वडनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 69249 साबरमती–कटोसण रोड मेमू 26 अक्टूबर, 2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 69250 कटोसण रोड–साबरमती मेमू का परिचालन 27 अक्टूबर, 2026 को नहीं होगा।

ट्रेन नंबर 69207 गांधीनगर कैपिटल–वडैठा मेमू 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 69208 वडैठा–गांधीनगर कैपिटल मेमू 27 और 28 अक्टूबर, 2026 को नहीं चलेगी।

इसी तरह, ट्रेन नंबर 79434/79435 पाटन–साबरमती–पाटन डेमू 27 अक्टूबर, 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी।

रेलवे क्रॉसिंग नंबर 232 पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए होने वाली गर्डर लॉन्चिंग के कारण इन ट्रेनों के यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

Tags: