मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान एक यात्री को कथित तौर पर धक्का दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना लोकल ट्रेन संख्या 90467 के दूसरे दिव्यांगजन कोच में हुई। घटना के बाद आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP/BA के हवाले कर दिया।

घटना की समयरेखा के अनुसार, आरोपी 13:09 बजे लोअर परेल रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन संख्या 90467 के दूसरे दिव्यांगजन कोच में सवार हुआ था। इसके बाद मृतक 13:19 बजे माहिम रेलवे स्टेशन से इसी ट्रेन के दूसरे दिव्यांगजन कोच में सवार हुआ।

13:22 बजे सीट को लेकर आरोपी और मृतक के बीच विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने मृतक को धक्का दिया, जिससे वह MM-BA KM 14/03 पर गिर गया।

इसके बाद उक्त ट्रेन बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंची और ACP की कार्रवाई की गई। यात्रियों ने ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मचारियों को बताया कि उक्त आरोपी ने मृतक को धक्का दिया है। 13:24 बजे RPF और MSF कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

13:26 बजे आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP/BA के हवाले कर दिया गया। इसके बाद 13:31 बजे RPF, GRP और ड्यूटी पर तैनात SS घटनास्थल के लिए रवाना हुए। सभी 13:45 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल व्यक्ति को 13:51 बजे ट्रेन संख्या 6013/14 CCG-BYR में सेक्शन में रखा गया। यह ट्रेन 13:54 बजे बांद्रा प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंची। इसके बाद घायल व्यक्ति को आगे के उपचार के लिए 13:57 बजे एंबुलेंस से बाबा अस्पताल भेजा गया।

GRP और घायल व्यक्ति 14:05 बजे भाभा अस्पताल पहुंचे। 14:10 बजे घायल व्यक्ति को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने 15:05 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी, दोनों के बारे में सामने आया है कि वे रेलवे टिकट/पास के बिना यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद आरोपी को GRP/BA को सौंपे जाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

Tags: