तस्वीर में एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से बाहर झांकते हुए एक व्यक्ति हरा झंडा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरा व्यक्ति नीचे प्लेटफॉर्म पर खड़ा है।

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–वीरमगाम रेलखंड पर साणंद एवं जखवाड़ा स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के कारण 08 अगस्त, 2026 को ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार 08 अगस्त, 2026 को ट्रेन संख्या 69186 अहमदाबाद–वीरमगाम पैसेंजर पूर्णतः निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22959/22960 वडोदरा–जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी पूर्णतः निरस्त रहेगी।

ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 19259 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग अहमदाबाद–वीरमगाम के स्थान पर वाया साबरमती–गांधीग्राम–बोटाद के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 12756 भावनगर टर्मिनस–काकीनाड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वीरमगाम–अहमदाबाद के स्थान पर वाया बोटाद–गांधीग्राम–साबरमती के रास्ते संचालित होगी। ट्रेन संख्या 11466 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग अहमदाबाद–वीरमगाम–सुरेंद्रनगर के स्थान पर वाया साबरमती–गांधीग्राम–बोटाद–वेरावल के रास्ते चलेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22926 ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वीरमगाम–अहमदाबाद के स्थान पर वाया वीरमगाम–कटोसन रोड–कलोल–साबरमती–अहमदाबाद के रास्ते संचालित होगी। ट्रेन संख्या 94802 भुज–अहमदाबाद नमो भारत रैपीड रेल निर्धारित मार्ग वीरमगाम–अहमदाबाद के स्थान पर वाया वीरमगाम–कटोसन रोड–कलोल–साबरमती के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल–वेरावल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गांधीनगर कैपिटल–चांदलोडिया–वीरमगाम के स्थान पर वाया गांधीनगर कैपिटल–कलोल–कटोसन रोड–वीरमगाम के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 19120 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वीरमगाम–चांदलोडिया–गांधीनगर कैपिटल के स्थान पर वाया वीरमगाम–कटोसन रोड–कलोल–गांधीनगर कैपिटल के रास्ते संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 11465 वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वेरावल–सुरेंद्रनगर–वीरमगाम–अहमदाबाद के स्थान पर वाया वेरावल–बोटाद–गांधीग्राम–साबरमती–अहमदाबाद के रास्ते चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त बदलावों को ध्यान में रखकर यात्रा करें। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन बदलावों का उद्देश्य साणंद एवं जखवाड़ा स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करना है।

Tags: