चेन्नई एग्मोर यार्ड निर्माण कार्य से अहमदाबाद–तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल बदले मार्ग से चलेगी, कई स्टेशन रहेंगे प्रभावित

चेन्नई एग्मोर यार्ड में प्लेटफॉर्म संख्या 7, 8 एवं 9 पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण अहमदाबाद–तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल और तिरुच्चिरापल्ली–अहमदाबाद स्पेशल निर्धारित तिथियों पर बदले मार्ग से संचालित होंगी। जानिए किन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी और किन तिथियों पर यह परिवर्तन लागू रहेगा।

Update: 2026-08-04 11:47 GMT

तस्वीर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी हुई नजर आ रही है।

चेन्नई मण्डल के चेन्नई एग्मोर यार्ड में प्लेटफॉर्म संख्या 7, 8 एवं 9 पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) से संबंधित कॉलम निर्माण एवं गर्डर लॉन्चिंग कार्य किए जाने के कारण अहमदाबाद–तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

निर्माण कार्य के चलते गाड़ी संख्या 09419 अहमदाबाद–तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल दिनांक 06.08.2026 एवं 13.08.2026 को परिवर्तित मार्ग वाया रेणिगुंटा–तिरुत्तानी–मेलापक्कम–कांचीपुरम–चेंगलपट्टू होकर संचालित की जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन अरक्कोनम, पेरम्बूर, चेन्नई एग्मोर एवं तांबरम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09420 तिरुच्चिरापल्ली–अहमदाबाद स्पेशल दिनांक 09.08.2026 एवं 16.08.2026 को परिवर्तित मार्ग वाया चेंगलपट्टू–कांचीपुरम–मेलापक्कम–तिरुत्तानी–रेणिगुंटा मार्ग से संचालित की जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन तांबरम, चेन्नई एग्मोर, पेरम्बूर एवं अरक्कोनम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वे www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। चेन्नई एग्मोर यार्ड में चल रहे निर्माण कार्य के कारण इन निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्पेशल ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

Tags:    

Similar News