गंगापुर सिटी के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित 40वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित होने वाले लायंस क्लब के सदस्य।

लायंस क्लब गंगापुर सिटी ने अपना 40वां स्थापना दिवस एक निजी रिसोर्ट में समारोहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत पाल आशुतोष वशिष्ठ और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांत पाल अशोक ठाकुर, पूर्व प्रांत पाल ओमप्रकाश गग्गड, सभापति कृष्ण कुमार गोयल, पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल, जॉन अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता एवं राधेश्याम विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में पूर्व लायंस क्लब सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब की ओर से सभी पूर्व लायन साथियों का भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर धीरज गुप्ता एवं सुरेंद्र मित्तल ने किया। समारोह में सभी वक्ताओं ने आयोजन और क्लब अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ता है। कार्यक्रम में शामिल पूर्व सदस्यों ने भी सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जताई और उन्हें याद करने तथा सम्मान देने के लिए लायंस क्लब गंगापुर सिटी का बार-बार धन्यवाद किया।

सभी लायंस क्लब सदस्य सपरिवार समारोह में शामिल हुए। वक्ताओं ने आयोजन को शानदार बताते हुए लायंस क्लब गंगापुर सिटी को साधुवाद एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्लब निरंतर सेवा कार्यों के साथ सामाजिक समरसता बढ़ाने में भी विशेष योगदान देता रहता है।

इस अवसर पर जयपुर से पधारे गोपाल गुप्ता, बी आर मेडिकल, दिनेश जी बैंक वाले, डॉक्टर रमेश चंद्र गुप्ता तथा शहर के गणमान्य पूर्व लायन सदस्य राम सिंह खटाना, माध सिंह राजावत, प्रहलाद मेथी, डॉक्टर तलवार, डॉक्टर प्रकाश चंद सेठी, डॉक्टर आईपी जैन, कैलाश चंद्र, मोहनलाल शर्मा, दीपक नरूका, संतोष गुप्ता, नीरज गोयल, राजेंद्र जी, कुसुम, सूरजमल कॉलवाल, ओमप्रकाश एस डी आई, सूरज जी गर्ग आदि सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी लायन विजय मुकुट आई केयर ने बताया कि कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन पंकज मंगलम, पूर्व रीजन चेयरमैन आशीष शर्मा, डॉ. अनुज शर्मा, श्याम सुंदर सोनी, धर्मेंद्र एडवोकेट तथा विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्य मौजूद रहे।

लायंस क्लब गंगापुर सिटी की ओर से सेक्रेटरी अवध बिहारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञान खंडेलवाल, दिनेश खंडेलवाल, दिनेश सिंघल, महेंद्र दीक्षित, डॉक्टर निर्मल शर्मा, ज्योति दीक्षित, ममता शर्मा, अरविंद गर्ग, दीनदयाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बी आर मेडिकल, सतीश गुप्ता, उषा गुप्ता, लता गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, सुनील अगरबत्ती, गौरी गुप्ता, विष्णु ट्रांसपोर्ट, वेद शर्मा, कैलाश मंगलम, मंजू मंगलम, राजीव पालीवाल, रीना पालीवाल, सुरेंद्र विजयवर्गीय, सरिता विजयवर्गीय, महेश पत्रकार, लक्ष्मी गुप्ता, माधवी गुप्ता, महेश aaredya, मुकेश गुप्ता और रेखा गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब गंगापुर सिटी के 40वें स्थापना दिवस समारोह में पूर्व सदस्यों के सम्मान, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर रहा। कार्यक्रम के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने सेवा कार्यों के साथ पुराने साथियों के जुड़ाव और सम्मान की परंपरा को भी प्रमुखता दी।

Tags: