गंगापुर सिटी। अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को 1 नवंबर, रविवार को सम्मानित किया जाएगा। अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति गंगापुर सिटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन मधुवन रिसोर्ट, हिण्डौन ओवरब्रिज के पास किया जाएगा। समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह आयोजित करने का निर्णय विगत दिवस अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। समिति के अध्यक्ष राधामोहन गोयल एवं कार्यक्रम संयोजक विष्णु प्रसाद गुप्ता (सेवानिवृत्त SDI) ने बताया कि गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में निवास करने वाले अग्रवाल समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 25 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2026 तक सरकारी सेवा में नवनियुक्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

समिति के अनुसार, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मान के पात्र होंगे। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में IAS, IES, RAS, IIT, MBBS, CA एवं Ph.D. में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। JEE Main में 10 हजार तक की रैंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी भी इस सम्मान समारोह में शामिल होने के पात्र होंगे।

पात्र विद्यार्थियों के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू की गई है। आवेदन फॉर्म गौरव स्टेशनरी, फव्वारा चौक; जितेंद्र बुक्स स्टोर, फव्वारा चौक; हरिओम भगत, सुभाष बाजार; खेमा मेडिकल स्टोर, उदेई मोड़; महेंद्र मेडिकल स्टोर, कचहरी रोड; मित्तल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिर्जापुर; ग्लोबल किड्स स्कूल, हायर सेकेंडरी रोड; गुप्ता डायग्नोस्टिक सेंटर, अस्पताल रोड तथा विनोद मेडिकल स्टोर, रिया अस्पताल के सामने से प्राप्त किए जा सकते हैं।

अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति ने पात्र विद्यार्थियों एवं नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन जमा कराने की अपील की है। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है। सम्मान समारोह के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों और सरकारी सेवा में नियुक्ति के निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले आवेदकों को समय सीमा के भीतर आवेदन जमा कराना होगा।

Tags: