तस्वीर में फिल्म 'राणाबाली' का आधिकारिक पोस्टर और टीजर रिलीज डेट दिख रही है।

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘राणाबाली’ का मच अवेटेड ग्रैंड टीजर 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक डरावने और अनकहे अध्याय पर आधारित यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को ग्रैंड दशहरा रिलीज के लिए तैयार है।

‘राणाबाली’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म में ऑन और ऑफ स्क्रीन दर्शकों की पसंदीदा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। इतिहास से ली गई इस अनकही कहानी को सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में माइथ्री मूवी मेकर के बैनर तले बनाया जा रहा है। घोषणा के बाद से ही मेकर्स आकर्षक कैरेक्टर पोस्टर्स, गानों और खास झलक के जरिए फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाते रहे हैं।

दशहरा के शानदार फेस्टिव रिलीज के लिए तारीख लॉक करने के बाद ‘राणाबाली’ अब अपनी थिएट्रिकल रिलीज के करीब पहुंच रही है। रिलीज की तारीख नजदीक आने के साथ मेकर्स ने एक शानदार वीडियो शेयर कर फिल्म के ग्रैंड टीजर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। वीडियो में “एक दफ़न इतिहास”, “एक बागी सरदार”, “एक खतरनाक आमना-सामना”, “1876–1878” और “भारत की लोककथाओं से” जैसी लाइनों के जरिए फिल्म की खास दुनिया के लिए टोन सेट किया गया है।

मेकर्स ने भारी पब्लिक डिमांड के बाद ‘राणाबाली’ का मच अवेटेड ग्रैंड टीजर 9 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। यह टीजर 16 अक्टूबर को होने वाली फिल्म की शानदार दशहरा रिलीज से पहले दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ाएगा। अनाउंसमेंट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “शापित भूमि की कहानी सामने आई 🔥 #RanabaaliTeaser 9 सितंबर को आएगा ❤‍🔥 #Ranabaali की 16.10.26 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज़ होगी। #NeverForget #RanabaaliOnOct16th”

फिल्म की कहानी अधर्म पर धर्म की जीत की दमदार कहानी है, जो दशहरा की भावना और बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाती है। त्योहार के माहौल का पूरा फायदा उठाने के लिए मेकर्स ने फिल्म को दशहरा से पहले वाले वीकेंड पर रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि दुनिया भर के दर्शकों को त्योहारों के सीजन का जश्न मनाने के लिए सिनेमाई अनुभव मिल सके।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘राणाबाली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यन ने किया है। फिल्म अपनी कहानी के साथ इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर साथ ला रही है। शानदार स्टार कास्ट, बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस स्टोरीटेलिंग और अजय-अतुल के म्यूज़िक के साथ ‘राणाबाली’ अक्टूबर 2026 की अल्टीमेट फेस्टिव ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।

Tags: