रामायण ट्रेलर पर बंटी दर्शकों की राय, रणबीर कपूर और यश के लुक संग VFX पर छिड़ी बहस

रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने VFX और भव्यता की तारीफ की तो किसी ने CGI और रणबीर कपूर के किरदार पर सवाल उठाए। जानिए ट्रेलर को लेकर दर्शकों ने क्या-क्या कहा और फिल्म कब रिलीज होगी।

Update: 2026-07-30 09:27 GMT

तस्वीर में बाएं से दाएं: फिल्म रामायण में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, फिल्म का आधिकारिक पोस्टर और सिंहासन पर बैठे रावण के रूप में यश नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म रामायण का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार (30 जुलाई) को जारी कर दिया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। जहां कई दर्शकों ने फिल्म के भव्य पैमाने, VFX और यश के रावण अवतार की सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने VFX को उम्मीदों से कमतर बताया और भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के अभिनय और प्रस्तुति पर भी मिश्रित प्रतिक्रिया दी।

ट्रेलर रिलीज होने के बाद कुछ यूजर्स ने प्रभास की फिल्म Adipurush को भी ट्रेंड कराया। रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिली।

एक यूजर ने रणबीर कपूर के परिचय वाले दृश्य को साझा करते हुए लिखा, “RAMA THE WARRIOR 😭❤️🏹 I’M SOLD HERE! #Ramayana।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “#Ramayana Trailer 🙁 Half Cartoon & Half Serial Feel🙄 Not Everybody can become a Rajamouli!!”

सीता हरण के बाद जटायु और रावण के बीच संघर्ष वाले दृश्य को साझा करते हुए एक यूजर ने इसे ट्रेलर का “greatest shot” बताया। वहीं यश और क्रोधा की झलक साझा करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, “That’s NOT just a tiger in the #Ramayana trailer. That is Krodha, Ravana’s ferocious, monstrous war-beast. Peak Detailing By Nitesh Tiwari.”

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “An avg Indian is going to be impressed by this trailer he cares only about the emotions u’ll feel when: Lakshman bows to Ram with folded hands. When Ram was leaving his Ayodhya with teary eyes. The emotions just need to connect & the movie will create HISTORY….#Ramayana.”

एक यूजर ने ट्रेलर पर अपनी राय साझा करते हुए लिखा, “#Ramayana trailer looks much better than the first teaser. However, this film may become a prime example of why relying heavily on CGI, complete green screens, and virtual environments can never fully match the authenticity of practical locations. While some sequences look stunning, several others feel bland and almost AI generated. The lighting in a few scenes also looks artificial, making it quite obvious they were shot on studio green screens. The cast, however, looks excellent, especially Yash, who is terrific as Ravana, while Sai Pallavi looks graceful as Sita. As for Ranbir, there’s no reason to doubt him, he’ll most likely deliver in the final product.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “Hands down, the best trailer I’ve ever watched. 🔥 #Ramayana is on another level! The visuals are breathtaking, the VFX look world-class, and every frame feels cinematic. It’s 100,000x better than Adipurush’s trailer. Ranbir Kapoor looks phenomenal as Lord Ram, and Yash absolutely owns every second he’s on screen as Ravana. With a reported ₹1,500 crore budget (including marketing), ₹3,000 crore worldwide is absolutely achievable if the film delivers on this scale. A truly mind-blowing trailer.”

एक अन्य प्रतिक्रिया में कहा गया, “After watching the #Ramayana teaser, one thing is clear: this story should never be squeezed into a single film. It deserves at least 5 to 6 chapters to do justice to its scale, characters, and emotions. This is exactly where #Adipurush went wrong. Some stories aren’t meant to be rushed.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “#RamayanaTrailer looks stunning! Miles ahead of #Adipurush. #RanbirKapoor looks incredible, and #Yash as #Ravana absolutely steals the show. 🔥 My only gripe: it’s missing that one goosebumps-worthy money shot. BGM is hit & miss, but overall, I’m excited! #Ramayana.”

साई पल्लवी की भी सोशल मीडिया पर प्रशंसा हुई। एक यूजर ने लिखा, “#SaiPallavi as Maa Sita looks so Elegant!💗 #Ramayana #RamayanaTrailer #Tollywood.”

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, अनुपम खेर जटायु और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल सहित कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

चार मिनट लंबे ट्रेलर में ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG का VFX देखने को मिला है। यह स्टूडियो Dune, Tenet, First Man, Blade Runner 2049, Interstellar और Inception जैसी फिल्मों पर काम कर चुका है। फिल्म का संगीत हांस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

Ramayana: Part 1 दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि Ramayana: Part 2 दिवाली 2027 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Tags:    

Similar News