तस्वीर में पारंपरिक पोशाक और जलती मशाल के साथ ऋषभ शेट्टी कांतारा पोस्टर में दिख रहे हैं।

‘कांतारा’ ने 30 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद एक लोकल कन्नड़ कहानी से ग्लोबल सेंसेशन बनने तक का सफर तय किया। फिल्म के चार साल पूरे होने पर होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी ने इसकी सफलता का जश्न मनाया और प्रशंसकों के प्रति आभार जताया।

होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने भारतीय सिनेमा को कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ‘कांतारा’ को उसके असाधारण काम के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और हाल ही में SIIMA अवॉर्ड्स में भी फिल्म का जलवा देखने को मिला, जहां ‘कांतारा’ ने कुल 9 अवॉर्ड अपने नाम किए।

30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई ‘कांतारा’ देखते ही देखते कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर से देशभर में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ सप्तमी गौड़ा और किशोर के साथ इसमें लीड भूमिका भी निभाई थी। विजय किरागंदूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था।

कर्नाटक के तटीय इलाके से जुड़ी इस कहानी में इंसानी लालच, वन की जमीन के संरक्षण और ‘भूता कोला’ जैसी पवित्र लोक परंपराओं के बीच होने वाले टकराव को दिखाया गया है। फिल्म की नई कहानी और जबरदस्त क्लाइमेक्स ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

फिल्म के चार शानदार साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी प्रशंसकों के साथ बांटी। ऋषभ शेट्टी के आइकॉनिक दिव्य अवतार वाले खास पोस्टर के साथ होम्बले फिल्म्स ने लिखा, “एक डिवाइन ब्लॉकबस्टर फिल्म के 4 शानदार साल पूरे होने का जश्न। यह हमारे दिलों में एक खास जगह रखने वाली एक ऐसी यादगार फिल्म है। हम उन अनोखे दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने 'कांतारा' को एक कभी न भूलने वाले सिनेमैटिक स्पेक्टिकल्स में बदल दिया।”

होम्बले फिल्म्स हमेशा से असली भारतीय कहानियों को समर्थन देकर आगे बढ़ाती रही है। इसी सोच का ‘कांतारा’ एक बड़ा और सफल उदाहरण है, जिसने प्रोडक्शन हाउस के लिए समृद्ध सांस्कृतिक कहानियों को समर्थन देते रहने का रास्ता खोला।

अपनी इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए होम्बले ने कुछ समय पहले ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसे इंपैक्टफुल प्रोजेक्ट्स को समर्थन दिया है। इसके बाद अब उसने ओवरसीज में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभाली है। इसके जरिए भारतीय कहानियां ग्लोबल लेवल तक पहुंच रही हैं और बड़े स्तर पर पसंद भी की जा रही हैं।

गहराई से स्थानीय संस्कृति से जुड़ी कहानी के रूप में शुरू हुई ‘कांतारा’ देशभर में शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही। इस तरह एक बार फिर यह साबित हुआ कि सच्ची कहानी कहने के लिए भाषा कोई रुकावट नहीं होती।

होम्बले फिल्म्स जहां ‘कांतारा’ के चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, वहीं इसके आने वाले प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। यह फिल्म कहानी की शुरुआत कैसे होती है, इसकी झलक प्रशंसकों को दिखाने वाली है।

इसके अलावा होम्बले फिल्म्स फिल्म ‘हनुमान अंश’ को ओवरसीज में भी डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। इसके जरिए इसकी दिव्य कहानी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने के साथ उनके दिल को छू रही है।

होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने KGF फ्रैंचाइजी, ‘कांतारा’, सालार फ्रैंचाइजी और ‘महावतार नरसिम्हा’ के जरिए देश की कुछ सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्में दी हैं, जिसमें इसकी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी भी शामिल हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने अपनी बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के जरिए इंडियन सिनेमा की दुनिया में लगातार नए बेंचमार्क सेट किए हैं। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अपना बड़ा योगदान दिया है।

होम्बले फिल्म्स ने ‘महावतार नरसिम्हा’ के साथ भारत की बेहतरीन एनिमेटेड फिल्मों में से एक दी है। इस फिल्म के जरिए उसने देश में एनीमेशन को एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़ाव बनाए रखा है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने तेलुगु और मलयालम सिनेमा समेत दूसरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज में भी अपनी पहुंच बढ़ाई है।

फिल्मों की आगामी लाइनअप में ‘सालार: भाग 2 - शौर्यंगा पर्व’, ‘महावतार परशुराम’, ‘सूर्या 48’, ‘येतो का नाय’ और ऋतिक रोशन के साथ अपकमिंग कोलैबोरेशन शामिल है। ‘कांतारा’ की चौथी सालगिरह का जश्न होम्बले फिल्म्स की भारतीय सांस्कृतिक कहानियों और पैन-इंडिया सिनेमा के सफर में इसकी निरंतरता को रेखांकित करता है।