आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर के नए गाने भूतनी का के विमोचन के दौरान फिल्म के दृश्यों में नजर आ रहे कलाकार।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' (जिसकी तुलना लोग 'धुरंधर' से कर रहे हैं) का नया गाना 'भूतनी का' रिलीज हो चुका है। इस गाने के साथ फिल्म की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान के लिए उड़ता तीर साबित होती दिख रही है। गाने की हर लाइन के साथ फनी मोमेंट्स हैं और ट्रेलर के बाद इस मजेदार गाने को सुनकर लोग काफी खुश हैं।

'उड़ता तीर' के इस गाने का म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर ने तैयार किया है, और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 'भूतनी का' गाना काका, ट्विंकल अग्रवाल और अमिताभ भट्टाचार्य ने मिलकर गाया है।

कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर ने बताया कि इस गाने को कंपोज करने में बहुत मजा आया क्योंकि अमिताभ भाई ने इसके बोल इस तरह लिखे थे कि यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है कि आगे क्या होने वाला है। चुनौती यह थी कि म्यूजिक से उस उलझन को सपोर्ट किया जाए और साथ ही गाना सुनने में मजेदार भी लगे। उन्होंने गाने की रफ्तार, साउंड और अरेंजमेंट के साथ कई प्रयोग किए, ताकि ऐसा लगे कि गाना हर पल कोई नया मोड़ लेने वाला है। यह एक मजेदार गाना है, लेकिन इसका सही बैलेंस बनाना उतना आसान नहीं था जितना सुनने में लगता है।

सिंगर काका ने कहा कि गाने के बोल सुनकर उन्हें कहानी जानने की बहुत उत्सुकता हुई। रिकॉर्डिंग के समय भी उनके मन में यही ख्याल था कि इसके पीछे जरूर कोई दिलचस्प कहानी होगी। अब टीजर देखने के बाद उत्सुकता और बढ़ गई है क्योंकि किरदारों को देखकर मन में और भी सवाल आ रहे हैं।

सिंगर ट्विंकल अग्रवाल ने कहा कि 'भूतनी का' को रिकॉर्ड करने में बहुत मजा आया क्योंकि इसके बोल में बहुत कुछ हो रहा है। इसमें एनर्जी बनाए रखनी होती है और यह ध्यान रखना होता है कि हर शब्द सही ढंग से सुनाई दे। काका ने इसमें बहुत मजेदार एनर्जी डाली और उनके साथ तालमेल बिठाने में बहुत मजा आया। यह ऐसा गाना है जो गाते समय आपका मूड अच्छा कर देता है।

गाने को देखकर लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है:

  • एक यूजर ने कहा कि गाने में वाइब भी है और एडिटर ने जैसे जान ही डाल दी है।
  • एक अन्य ने कहा कि गाना मैडनेस से भरपूर है।
  • एक यूजर ने लिखा कि लग रहा है मेकर्स थिएटर भिजवा कर ही मानेंगे।
  • एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब गाने में इतनी कॉमेडी है तो सोचो मूवी में कितनी होगी।
  • एक यूजर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि गाने में जबरदस्त दम है।