दिनेश लाल यादव ने खोला राज, क्यों ‘दुपहिया’ सीजन 2 की दुनिया लगती है इतनी अपनी
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने वेब सीरीज दुपहिया के दूसरे सीजन में प्रथम कुमार के रूप में प्रवेश किया है, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज दुपहिया सीजन 2 में प्रथम कुमार के किरदार में नजर आ रहे अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ।
दुपहिया’ सीजन 2 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुका है और रिलीज के साथ ही धड़कपुर की हलचल से भरी दुनिया, प्यारे किरदारों और छोटे शहर की गर्माहट दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रही है। इस सीजन में दिनेश लाल यादव ने प्रथम कुमार के नाम से कास्ट में एंट्री की है। उनकी मौजूदगी केवल पहचान बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें इस दुनिया के लोग अपनी जिंदगी के करीब महसूस होते हैं।
दिनेश लाल यादव के मुताबिक, ‘दुपहिया’ के किरदारों की सबसे खास बात उनकी मासूमियत है। यही मासूमियत उन्हें कई बार ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में पहुंचा देती है, जो सोच से कहीं ज्यादा उलझ जाती हैं। हालांकि, किरदार कभी जानबूझकर किसी स्थिति को पेचीदा नहीं बनाते, बल्कि परिस्थितियां अपने आप उलझती चली जाती हैं।
किरदारों को रिलेटेबल बनाने वाली इसी बात पर रोशनी डालते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा, "इन लोगों की मासूमियत इतनी सच्ची है कि उनके बारे में हर चीज़ सच में अपनी लगती है, और गांवों में लोग असल ज़िंदगी में ऐसे ही होते हैं। जब भी कोई सिचुएशन सामने आती है, तो वो किसी तरह इतनी उलझी हुई हो जाती है, लेकिन आपको एहसास भी नहीं होता कैसे, क्योंकि वे कभी जानबूझकर ऐसा नहीं करते। यह बस हो जाता है। तो, जब मैं इन किरदारों को देखता हूं, तो मुझे अपने गांव की याद आती है।"
उन्होंने आगे कहा, "जो भी किरदार इसमें मौजूद हैं, वह सभी बेहद रिलेटेबल है। यही वह वजह है कि सभी इनसे रिलेट कर पा रहे हैं। इसी वजह से शो यादगार बन गया है और इसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।"
सोनम नायर के निर्देशन में बनी ‘दुपहिया’ सीजन 2 को बॉम्बे फिल्म कार्टेल LLP के बैनर तले सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बनाया और प्रोड्यूस किया है। इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा है।
पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए नए सीजन में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा अपने पसंदीदा किरदारों में वापसी कर रहे हैं। वहीं, इस सीजन में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी कास्ट में शामिल हुए हैं। ‘दुपहिया’ सीजन 2 अब प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रहा है।