दीपिका पादुकोण 8 महीने की प्रेग्नेंसी में कर रहीं ‘राका’ की शूटिंग, सितंबर में डिलीवरी
आठ महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका पादुकोण ‘राका’ की शूटिंग में जुटी हैं। सितंबर की डिलीवरी से पहले फिल्म का शूट पूरा करने पर फोकस है।
तस्वीर में दीपिका पादुकोण फिल्म ‘राका’ की शूटिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी डिलीवरी से पहले फिल्म ‘राका’ की शूटिंग पूरी करने में जुटी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठ महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में मैटरनिटी ब्रेक लेने से पहले वह फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग खत्म करने पर पूरा फोकस कर रही हैं।
प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने एक लीडिंग पब्लिकेशन को बताया, “आठ महीने की प्रेग्नेंसी और जल्द ही डिलीवरी होने के बावजूद दीपिका पादुकोण ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं। वह सितंबर में अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं। वह सेट पर लगातार मौजूद रहती हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात तक भी काम करती हैं। क्रू और पूरी टीम उनके इस जज्बे को देखकर काफी प्रभावित है।”
इससे पहले भी फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण के समर्पण को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका लगभग हर दिन ‘राका’ की शूटिंग कर रही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए थे। प्रोडक्शन टीम उनके मैटरनिटी ब्रेक से पहले शूटिंग का शेड्यूल पूरा करने में जुटी हुई थी।
अब डिलीवरी की तारीख करीब आने के साथ दीपिका पादुकोण फिल्म की शूटिंग के आखिरी दौर में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फिर मां बनने की तैयारी के साथ-साथ वह एक बड़े और डिमांडिंग प्रोडक्शन को संभाल रही हैं, जिससे ‘राका’ की पूरी टीम काफी प्रभावित है।
‘राका’ एटली की बड़े बजट की साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। ग्रैंड स्केल, शानदार विजुअल्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ बन रही यह पैन-इंडिया फिल्म साल 2027 की सबसे चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है।