डीग के मुकन्दी मैरिज होम में वैदिक हवन यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
डीग के मुकन्दी मैरिज होम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव वैदिक हवन यज्ञ और भजनों के साथ धूमधाम से आयोजित हुआ।
डीग में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में लल्लूराम जांगिड़, जिलाध्यक्ष एवं राज्य संवाद प्रभारी पूर्वी राजस्थान के नेतृत्व में मुकन्दी मैरिज होम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव वैदिक हवन यज्ञ और गुरु महिमा के भजनों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी अनुपमा खंडेलवाल, युवा भारत जिला प्रभारी गोपालराम सैनी, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी भगवानसिंह राना, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शिवकुमार खंडेलवाल, संरक्षक अशोक लूथरा, संगठन सचिव बृजभूषण शर्मा, तहसील प्रभारी पतंजलि योग समिति केदार सिंह, तहसील प्रभारी भारत स्वाभिमान राजेंद्रसिंह फौजी, राकेश अरोड़ा, अमित, निरोती, कुलदीप, कपूर खंडेलवाल, जय प्रकाश एड., आशा शर्मा, सत्या, कंचन, नेहा और प्रेम सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तथा गुरु महिमा पर आधारित भजनों के साथ श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन लल्लूराम जांगिड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों और योग साधकों ने सहभागिता दर्ज कराई।