डीग पंचायत समिति में उप प्रधान पद को लेकर शनिवार, 28 नवंबर को चुनावी हलचल तेज हो गई। उप प्रधान पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।

निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अमित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप प्रधान पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुगल पानोहरी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी लालाराम ने भी उप प्रधान पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।

इस तरह डीग पंचायत समिति के उप प्रधान पद के लिए भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतरने से मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। शनिवार को दोनों प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने की जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अमित मीणा ने दी।

Tags: