डीग में कांग्रेस की चुनावी रणनीति बैठक, निकाय और पंचायत चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
डीग में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों की रणनीति बनी। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
तस्वीर में डीग के कामां रोड स्थित एक निजी धर्मशाला में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
डीग में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के कामां रोड स्थित एक निजी धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी डीग की बैठक आयोजित की गई। बैठक देशराज मीणा के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी की अध्यक्षता तथा पूर्व मंत्री जाहिदा खान के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को कांग्रेस के लिए निर्णायक अवसर बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत में सक्रिय संगठन खड़ा करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनआंदोलन खड़ा करने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए देशराज मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की रीढ़ बनकर प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहने तथा जनता के विश्वास को कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के सहयोग से प्रत्येक निकाय एवं पंचायत में कांग्रेस का परचम लहराना है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री जाहिदा खान ने कहा कि चुनाव प्रबंधन, बूथ गठन, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई है। वहीं यदुवीर सिनसिनी ने कहा कि संगठन की ताकत ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से प्रत्येक घर तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डीग ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता आगामी चुनावों में कांग्रेस को ऐतिहासिक सफलता दिलाएगी।
बैठक में जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह गुर्जर, एम जुबेर खान, महिला अध्यक्ष स्वेता यादव, पवन प्रधान, केहरी एडवोकेट, बबली, मुसलिफ, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज भूषण गोयल, गजराज पेंघौर, कमल सिंह नेता, पूरन सिंह बडेसरा, अनुराग पला, श्रीचंद गोड, प्रेम सिंह प्रजापत, अमीन सरपंच, शरीफ खान, राजकुमार कठेरा, दीपू बहज, प्रताप महरावर, विक्रम वकील, चंद्रशेखर, रविकांत सोनी, अली मोहम्मद, खोह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर, सुघड़ सिंह, देवेंद्र सिंह, फजर खान, सुरेश पूछरी, महावीर गुर्जर, राजू मीणा, श्रीराम चुल्हेरा, रामस्वरूप प्रभाती, अयूब खान, ज्वाला प्रसाद, इन्द्रमोहन शर्मा, महमूद खान, राहुल सोनी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज पिंटल गुरु, नरेंद्र मीणा, जीतू यादव, भरतलाल सैन, दिनेश सिनसिनी, गोवर्धन सिंह, सुशील, ब्रजेश पेंघौर, धर्मेंद्र पेंघौर, बच्चू पास्ता, नवीन पास्ता, सुरेश पूछरी, करन सिंह, उदय सिंह आजउ, अजय भटवाली, हिटलर सिनसिनी, अखलेश उसरानी, शौकत, हसीन, राहुल खान, फैज़ान अहमद, प्रताप खान, जीतू यादव, राजेंद्र पाउआ, नीरज तलफ़रा, जगवीर, वकील अहमद, कर्मवीर पेंघौर, केहरी सिंह एडवोकेट, तेजवीर, खजान सिंह बरौली चौथ, भीम सिंह, चंदन सिंह, राजेंद्र सहसन, घूरे सिंह कोरेर, चंद्रपाल डीग, मुश्ताक़ खान, जावेद खान, इरफान खान, शिफा जुबैद, रवि शर्मा, हरभन सिंह, परवेज मुहम्मद, अकबर बुधराम प्रधान, शराफत खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।