डीग जलमहल पर महिला के घिरे होने की सूचना पर पहुंची एंटी रोमियो टीम, सुरक्षित पहुंचाया अपना घर

डीग के जलमहल पर महिला के कुछ लोगों से घिरे होने की सूचना पर एंटी रोमियो टीम तुरंत पहुंची। महिला को सुरक्षित संरक्षण देकर अपना घर संस्था के सुपुर्द किया गया।

Update: 2026-08-03 12:37 GMT

तस्वीर में बाईं ओर महिला पुलिसकर्मी, बीच में बैठी हुई महिला और दाईं ओर दो पुलिसकर्मी डीग के जलमहल के कार्यालय में नजर आ रहे हैं।

डीग शहर स्थित जलमहल के दो नंबर गेट पर एक महिला के कुछ लोगों से घिरे होने की सूचना मोबाइल के माध्यम से मिलने पर एंटी रोमियो टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।

एंटी रोमियो टीम के हेड कांस्टेबल जगन्नाथ, वेदपाल, कमलेश, देवेंद्री एवं सुमन ने मौके पर महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान महिला की पहचान शिवानी ठाकुर पुत्री नानक चंद, भाई पुष्कर एवं जयप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से मंदबुद्धि (मंद विक्षिप्त) है।

महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो टीम ने उसे 'अपना घर' संस्था के सुपुर्द कर दिया, ताकि उसकी उचित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

एंटी रोमियो टीम की त्वरित कार्रवाई से महिला को सुरक्षित संरक्षण मिल सका और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया गया। इस कार्रवाई के माध्यम से महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे उचित देखभाल के लिए संबंधित संस्था के सुपुर्द किया गया।

Tags:    

Similar News