गोवा: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दो पुलिस इंस्पेक्टर पर FIR
ओल्ड गोवा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के दो अधिकारियों के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओल्ड गोवा में नाबालिग से उत्पीड़न मामले में क्राइम ब्रांच के दो पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज।
गोवा के ओल्ड गोवा में नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। इस मामले में ओल्ड गोवा पुलिस ने क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन से जुड़े पुलिस इंस्पेक्टर विकास डेकर और रंजिनी पालेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर विकास डेकर पर 25 जुलाई 2026 और 27 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग मौकों पर रिबंदर स्थित क्राइम ब्रांच परिसर में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। मामले में दूसरी आरोपी रंजिनी पालेकर पर इन घटनाओं को अंजाम देने में कथित रूप से मदद करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के आधार पर ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन में FIR संख्या 132/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 75, 127, 49 और 61(2)(a) के साथ धारा 3(5) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की आगे की जांच ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन की ओर से की जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों के खिलाफ दर्ज इस मामले में जांच जारी है।