तस्वीर में उसरोल गांव में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 51 फीट ऊंचे राणा पूंजा आदिवासी चिन्ह के ध्वजारोहण स्थल पर ग्रामीण और युवा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ नजर आ रहे हैं।

काकंरवा, 10 अगस्त। क्षेत्र के उसरोल गांव में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को 51 फीट ऊंचाई पर राणा पूंजा आदिवासी चिन्ह का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जय जोहार, जय राणा पूंजा, जय महाराणा प्रताप, जय मेवाड़, जय भीम, जय श्री राम, भारत माता की जय और जय शबरी माता के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान भील समाज के साथ पवन जाट अंबेडकर विचार मंच उप शाखा भोपाल सागर के हीरालाल सालवी को उसरोल अंबेडकर विचार मंच उप शाखा भोपाल सागर के सूचना मंत्री नारायण लाल भील ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर सप्रेम भेंट की।

इस अवसर पर सुरेश, जगदीश, उदय लाल, मुकेश, कालु, देवीलाल, नारायण, सुनील, राजमल, कन्हैयालाल रूपपुरा, नरेश सालवी सहित भील समाज के लोग उत्साहपूर्वक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भोपाल सागर तहसील में पहली बार इतना ऊंचा ध्वजारोहण हुआ। भील समाज ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजन कर तहसील का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया।

इस दौरान सभी समाज के नवयुवाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाएंगे और शिक्षित करेंगे। साथ ही नशा, शराब और पान का सेवन नहीं करने तथा किसी अन्य को भी ऐसा नहीं करने देने का प्रण लिया। समाज में एकता बनाए रखने का भी संकल्प लिया गया।

कलाकार नारायण भील उसरोल ने बताया कि समाज एकजुट होकर आने वाले समय में उच्च स्तर पर ले जाने का काम करेगा। कार्यक्रम में आने वाले समय में 9 अगस्त को भव्य आदिवासी दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव लिया गया।

उसरोल में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी चिन्ह के 51 फीट ऊंचे ध्वजारोहण के साथ शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक एकता को लेकर युवाओं द्वारा लिए गए संकल्प प्रमुख रहे।

Tags: